भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, तीन की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें 👉

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भाजपा नेता योगेश रोहिल्ला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर गोलियां बरसा दीं। इस दिल दहला देने वाली घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गोलियों की गूंज से दहला इलाका

घटना गंगोह इलाके के सांगाथेड़ा गांव की है, जहां शनिवार को भाजपा नेता योगेश रोहिल्ला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी और बच्चों पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

मानसिक तनाव में था आरोपी?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि योगेश रोहिल्ला मानसिक रूप से अस्वस्थ था और काफी समय से डिप्रेशन में था। हालांकि, पुलिस अभी तक वारदात की असली वजह का खुलासा नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल

आरोपी ने खुद दी वारदात की जानकारी

वारदात के बाद खुद योगेश रोहिल्ला ने पड़ोसियों को बताया कि उसने पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है। यह सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। खौफनाक मंजर देखने के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और पत्नी का इलाज पुलिस की निगरानी में जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार

इलाके में मातम, लोग सदमे में

इस दर्दनाक घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है। पड़ोसी और रिश्तेदार समझ नहीं पा रहे कि एक पिता ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही इस हत्याकांड की असली वजह सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad