बिंदुखत्ता : सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , परिवार में मचा कोहराम
बिंदुखत्ता : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है , जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
गत 21 जून को सेंचुरी पेपर मिल में ठेकेदारी कर्मी गौरव भट्ट पुत्र स्व हरि दत्त भट्ट उम्र 32 वर्ष रात्रि करीब 10 बजे ड्यूटी कर मिल के वीआईपी गेट से बाइक द्वारा घर को जा रहा था, हाइवे में पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, राहगीरों की मदद से गौरव को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन सोमवार की प्रातः गौरव मौत से जंग हार गया, युवक की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक गौरव का एक चार वर्ष का पुत्र राहुल है, जबकि पत्नी विमला व अन्य स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मिलनसार व हंसमुख व्यवहार के धनी गौरव की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। इधर पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद