हल्द्वानी: दो युवकों ने फांसी के फंदे में लटक जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जुटी जांच में
हल्द्वानी: काठगोदाम क्षेत्र मैं दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काठगोदाम थाना क्षेत्र में दो युवकों ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाले दोनों युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।
पहला गौलापार के देवलतल्ला कुंवरपुर पुर का है जहां किराए में रहने वाला उत्तर प्रदेश बिजनौर का रहने वाला 21 वर्षीय युवक जुनेद ने घर में ही फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
दूसरा दमुआढुंगा का है जहां 24 वर्षीय अजय कुमार नाम के एक युवक ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!