आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…..
शुक्रवार 22 अक्तूबर 2021
मेष राशि
शुक्रवार को भाग्य आपके साथ है। परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। रुका हुआ धन वापिस मिलेगा। धन का निवेश करना भी शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी, इसलिए आप सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें।
मिथुन राशि
नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी। प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत शुक्रवार को होगी। पुत्र कोई सराहनीय काम करेगा। दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है, कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा।
कर्क राशि
शुक्रवार को आपकी काफी लोगों से बातचीत होगी। मधुर संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं। किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है। वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा। आपका भाग्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. शुक्रवार को विदेश यात्रा का आनन्द लेंगे। धन का निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। पॉलिसी, शेयर मॉर्केट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं. दिन शुभ रहेगा।
कन्या राशि
चतुराई का परिचय देते हुए आप अपने कार्यों में सफल होंगे। जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा।
तुला राशि
घूमने-फिरने के लिए आप घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा। आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. परिवार में संपन्न मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे।
वृश्चिक राशि
शुक्रवार को आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है। सोच योजनाबद्ध रहेगी, इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। गुस्से को अपने ऊपर पर हावी न होने दे, फिर दिन अच्छा बीतेगा।
धनु राशि
आपके कारोबार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, धन का निवेश शुभ रहेगा।
मकर राशि
दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा।
कुंभ राशि
शुक्रवार को भाग्य आपका साथ देगा। मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। दिन अच्छा बीतेगा. शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा।
मीन राशि
शुक्रवार को स्टूडेंट पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी को उधार देने से बचें। व्यवसाय तथा धन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, पेट संबंधी दिक्कतें होंगी, खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित