उत्तराखंड: यहां हीटर की आग से झुलसकर कर्मचारी की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां हवालबाग स्थित विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोविंद राम (54) की हीटर से बिस्तर में लगी आग से झुलसकर मौत हो गई। दूसरे दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर जब साथी कर्मचारी उनके आवास पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार देवली लोधिया निवासी गोविंद पुत्र दौलत राम मंगलवार को ड्यूटी खत्म कर अपने आवास में चले गए थे। रात को वह हीटर जलाकर सो गये। बाद मे वह हीटर बंद करना भूल गये। हीटर से बिस्तर में आग लग गयी। बुधवार को वह दोपहर बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी उनके आवास पर गए। घंटों बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी का अंदेशा जताते हुए साथियों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में गोविंद अपने बिस्तर पर झुलसे पड़े थे। साथियों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जय गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष विजय नेगी के अनुसार गोविंद हीटर जलाकर सो गए थे। रात में बिस्तर में आग लगी और उससे उठे धुुंए से उनका दम घुट गया। आग से झुलसने से उनकी मौत हो गयी।