Uttarakhand : अल्मोड़ा बस हादसे पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

पौड़ी। अल्मोड़ा बस हादसे पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस ने सख्त ऐक्शन लिया है। रामनगर निवासी मोहम्मद आमिर ने बस हादसे पर सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसके बाद लोगों में काफी नाराजगी देखी गई थी।

सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज लोगों ने पौड़ी जिले के थाना धूमाकोट में इस मामले पर शिकायत भी दर्ज कराई। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर टैग करते हुए आमिर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

आमिर ने बस हादसे पर आपत्तिजनक फोटो और एक गाने को एडिट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। वायरल पोस्ट का एसएसपी पौड़ी ने संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारी थलीसैंण को दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थलीसैंण पुलिस ने मामले की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि मोहम्मद आमिर नाम से चल रही फेसबुक आईडी से यह मैसेज पोस्ट किया गया है।

इस पोस्ट के सोशल साइड पर वायरल होने से कई यूजर्स ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। पुलिस के मुताबिक ऐसी पोस्टों से समाज में महौल के बिगड़ने की पूरी आशंका थी। जांच के बाद थाना थलीसैंण पुलिस ने आरोपी 50 वर्षीय मो. आमिर निवासी कोटद्वार रोड रामनगर नैनीताल, हाल निवासी नौगांव, स्यूंसी थलीसैंण के खिलाफ सोमवार को ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

आरोपी की मंगलवार को गिरफ्तारी कर लिया गया। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि एक ओर इस हृदय विदारक हादसे से बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं, जबकि कुछ लोग ऐसी पोस्ट डालकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत

ऐसे शरारती तत्वों से पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad