Uttarakhand: यहां सुबह सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से 4 युवकों की दर्दनाक मौत
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार को सुबह सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक कार के खाई में गिरने से चार युवकों की मौत हो गयी है। मृतकों में तीन एक ही गांव के रहने वाले हैं। शवों को बाहर निकाला गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार बालीघाट-धरमधर मोटर मार्ग पर आज सुबह ग्राम भाटनीकोट के पास एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। जिससे चार युवकों की मौत हो गयी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन बल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ राहत व बचाव कार्य चलाया गया। चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। शवों को बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों में तीन एक ही गांव जुनाइल दोफाड़ के हैं।
मृतकों की पहचान कमल प्रसाद , नीरज कुमार, दीपक आर्य एवं कैलाश राम के रूप में हुई हैं। ये सभी बागेश्वर के निवासी है। माना जा रहा है कि दुर्घटना चालक को नींद आने के चलते हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार बड़यूड़ा सनैती रीमा से बागेश्वर आ रही थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!