उत्तराखंड: यहां 18 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं का चयन करेंगी ये कंपनी…
बागेश्वर। धामी सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए पहल करती आ रही है इसी कड़ी में अब जनपद बागेश्वर में विशाल बेरोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी कार्यालय द्वारा 18 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित करने की तैयारी की जा रही है । यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि मेले में टैक्नोसीम टेनिंग सर्विसेज मारूति कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का दो वर्षीय सीटीएस कोर्स कराया जाएगा तथा इस दौरान आवश्यक सुविधा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बेरोजगारों से मेले का लाभ लेने की अपील की है। बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दीप चंद्र के मोबाइल नंबर 7465964718 पर संपर्क कर सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल