Uttarakhand : यहां देर रात गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
चमोली। जिले के गोपेश्वर में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, यहां एक कार खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना नंदा नगर घाट पर शुक्रवार मध्य रात्रि लगभग 1 बजे करीब सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरण के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया। इस घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस तीनों शवों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर घाट लेकर आई। जहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतकों की पहचान 42 वर्षीय बद्री प्रसाद रतूड़ी पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी निवासी ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, 51 वर्षीय राकेश सती पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली, 57 वर्षीय ललित प्रसाद पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत