उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई मे गिरी वैगनआर, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
चमोली जिले के आदिबद्री -सिलपाटा मोटर मार्ग पर आज सुबह एक कार गहरी खाई में जा गिरी दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों व्यक्ति राजकीय इंटर कालेज सिलपाटा में शिक्षक थे और वैगनआर कार संख्या यूके -16 ए-9523 से आज सुबह प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह नेगी (45)निवासी विकासनगर देहरादून,शिक्षक हिमांशु (45) निवासी टपकेश्वर कालोनी देहरादून एवं ललित बिष्ट (36) निवासी हल्द्वानी स्कूल से छुट्टी लेकर देहरादून जा रहे थे कि अचानक दुर्घटना के शिकार हो गए। जिसमे दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ललित बिष्ट की हालात नाजुक बताई जा रही है। एसडीआरएफ के टीम कमांडर भगत सिंह कंडारी के मुताबिक गौचर पुलिस चौकी एवं जिला प्रशासन से सूचना मिलते ही वो टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे जहां रेस्क्यू कर घायल व्यक्ति तथा दो लोगों के शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क पर लाए और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत