उत्तराखंड: यहां हुआ सड़क हादसा, खाई में गिरा डंपर, चालक की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें 👉

चमोली। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला यहां बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ के समीप एक डंपर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए अलकनंदा नदी जा समाया। हादसा इतना जबरदस्त था कि नीचे गिरते ही डंपर के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ के समीप डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक का शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार चालक की पहचान राजेंद्र सिंह पुत्र कुशाल सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी बालखला जिला चमोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad