उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो लोगों की हुई मौत, 2 गंभीर घायल
देहरादून। राज्य में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले र1हा है। ताजा मामला देहरादून के चकराता क्षेत्र का है, जहां लोखंडी के पास एक ऑल्टो कार (संख्या UK16F8124) अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना चकराता ने एसडीआरएफ को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया। एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसडीआरएफ टीम ने शवों को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट