UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और नकल माफिया गिरफ्तार, STF ने की 34वीं गिरफ्तारी
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ को UKSSSC पेपर लीक मामले में एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इसी क्रम में एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है एसटीएफ अब तक कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पेपर लीक में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किया जा चुका है साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया,दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है।
एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़