देहरादून दौरे से पहले अलर्ट मोड में सीएम धामी, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड से लेकर मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पेयजल, बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई जैसे अहम बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं तय समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सीएम धामी ने सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और इमरजेंसी सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की भव्यता और गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए। उन्होंने शहर में साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और कार्यक्रम की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा उत्तराखंड के लिए बेहद अहम है और इसे सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय जरूरी है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!