देहरादून: यहां धरना प्रदर्शन पर लगी रोक,…आदेश जारी
देहरादून में विभिन्न संगठनों के धरना-प्रदर्शन हेतु सहस्त्रधारा रोड़ स्थित एकता विहार में स्थान चिन्हित किया गया है, किन्तु प्रायः यह देखा जा रहा है कि विभिन्न शिक्षक-कर्मचारी संगठनों द्वारा ननूरखेड़ा, तपोवन रोड़, देहरादून स्थित विद्यालयी शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय कार्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे शासकीय कार्य अनावश्यक रूप से प्रभावित हो रहा है।
उक्त के दृष्टिगत ननूरखेड़ा, तपोवन रोड़, देहरादून स्थित विद्यालयी शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय कार्यालयों (यथा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, राज्य परियोजना कार्यालय / सीमेट, एस.सी.ई.आर.टी.) में किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन तत्काल प्रभाव से निषिद्ध किया जाता है। यदि किसी भी संगठन द्वारा उक्त आदेश के पश्चात भी विद्यालयी शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कोई धरना-प्रदर्शन किया जाता है तो, सम्बन्धित संगठन के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (07 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
कलयुगी मां की करतूत! नाले में पड़ा मिला जिंदा नवजात, मुंह में था रबर
उत्तराखंड: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल इस जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
लालकुआं: घर में फंदे से लटका मिला दो मासूम बच्चों की मां का शव, जांच में जुटी पुलिस