उत्तराखंड: यहां एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी समेत 3 पुत्रियों को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में मचा हड़कंप
देहरादून। सोमवार की सुबह देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के रानीपोखरी में एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन पुत्रियों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार रानीपोखरी ग्राम पंचायत के नागाघेर गांव में आज सुबह एक किराए घर से महेश तिवारी के बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज आवाज सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर आए तो देखा कि घर के अंदर बुरी तरह खून बिखरा पड़ा है। और अलग-अलग कमरों में बुजुर्ग महिला उनकी बहू और तीन बच्चियों की लाशें पड़ी हुई थी और कमरे खून से लाल तथा लाशे फर्श पर पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत रानीपोखरी पुलिस थाने में फोन किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। घर में क्षत-विक्षत पड़े शवों का पंचनामा किया जा रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है की इस नरसंहार के पीछे की वजह क्या है। परंतु उक्त सामूहिक नरसंहार कांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़