उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
विकासनगर। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के कोरूवा क्वारना मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक शुक्रवार सुबह कोरूवा क्वारना मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा. वाहन क्वारना गांव से विकासनगर की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि चियाधार के पास चढ़ाई पर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में दो लोग सवार थे. हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू को अंजाम दिया.
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया. चकराता तहसील के नायब तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि घायल वाहन चालक जीतू ऊर्फ जितेंद्र गंभीर रूप से घायल है. उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है. जबकि टीकम सिंह उम्र 55 वर्ष की मौके पर मौत हो गई.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी