उत्तराखंड : यहां लापरवाही पर हुई कार्रवाई, सचिव को कर दिया निलंबित
देहरादून। पौड़ी जिले की दो सहकारी समितियों में स्टाफिंग पैटर्न में गड़बड़ी सामने आने पर जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही गोठली सहकारी समिति के सचिव को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया।
बुरांसी सहकारी समिति के सचिव को अंतिम चेतावनी दी गई है। सभी समितियों को 15 दिन के भीतर कंप्यूटराइजेशन डाटा मिलान के निर्देश दिए गए हैं। निबंधक सहकारी समितियां और अपर सचिव सहकारिता आलोक पांडे ने सहकारी समितियों के निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आने पर यह कार्रवाई की।
निबंधक ने पाबौ ब्लॉक के गोठली, बुरांसी, पांग, बिडोली, गड़बड़ी सामने आने पर जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए गए क्यार्द पलीगांव, ढीकवाली समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोठली और क्यार्द समिति में स्टाफिंग पैटर्न को लेकर गड़बड़ी मामले में जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए। इस दौरान अफसरों को समितियों के आय के नए स्रोत विकसित करने संबंधी निर्देश दिए।
साथ ही नए समितियों में नए सदस्य बनाने और महिला सदस्यों को वरीयता देने के निर्देश दिए। निबंधक पांडेय ने जिला सहायक निबंधक को निर्देशित किया कि समितियों की स्थिति में सुधार के लिए प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक की जाए और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़