बिन्दुखत्ता: मां हाट कालिका मंदिर में 28 जनवरी से होगा राम कथा का आयोजन
लालकुआं। बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय (हाथीखाल) स्थित मां हाट कालिका मंदिर में कथा वाचक पंडित पुष्कर शास्त्री जी (मानिला सल्ट) के मुखारबिंद से रविवार 28 जनवरी से संगीतमय पावन राम कथा का वाचन किया जा रहा है।
28 जनवरी (रविवार) को प्रातः 8 बजे गणेश पूजा व 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से कथा वाचक पंडित पुष्कर शास्त्री जी (मानिला सल्ट) के मुखारबिंद से पावन राम कथा का वाचन किया जाएगा। सांय 4 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। भजन संध्या प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से होगा।
सोमवार 5 फ़रवरी को पूजा हवन पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन में समस्त क्षेत्रवासी भक्तजनो से शामिल होने की अनुरोध किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!