लालकुआं: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अस्मिता मिश्रा के समर्थन में उतरे पूर्व चेयरमैन
लालकुआं। आगमी 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर लालकुआं में काग्रेंस के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। लालकुआं के पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा पुत्र बधू काग्रेंस से नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डाॅक्टर अस्मिता मिश्रा के समर्थन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आज लालकुआं नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर काग्रेंस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस मौके पर विकास पुरुष एवं पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा ने काग्रेंस प्रत्याशी डाॅ अस्मिता मिश्रा ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा लालकुआं नगर की जनता का अशीर्वाद इस बार काग्रेंस पार्टी को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार नगर की जनता के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि नगर की जनता ईमानदार और स्वच्छ तथा विकास की सोच रखने वाले व्यक्ति को चैयरमेन बनना देखने चाहती है जिसके चलते डाॅ अस्मिता मिश्रा को नगर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ता जोर शोर से अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अस्मिता मिश्रा के नेतृत्व में नगर में भरपूर विकास कार्य किये जाएगें।
इस दौरान जनसंपर्क में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा,रमेश उपाध्याय, महिला नेत्री पुजा आर्य, खीमानन्द दुम्का,कपिल अहमद, सुरज राय, निशार खान, राजकुमार शर्मा, अनमोल सिंह, कुलदीप मिश्रा, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!