लालकुआं: रेल अधिकारियों ने इन दुकानों को खाली करने का जारी किया फरमान, व्यापारियों में मचा हड़कंप
लालकुआं। गौला मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के आसपास रेलवे द्वारा तीन दुकानों को तोड़ने के लिए दलबल सहित पहुंचे सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवं रेल अधिकारियों ने दुकान स्वामियों को मौखिक रूप से खाली किये जाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रातः सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जायसवाल के नेतृत्व में रेल अधिकारियों का दल आरपीएफ से लैस होकर गौला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा, रेल अधिकारियों का कहना था कि रेलवे क्रॉसिंग के आसपास अतिक्रमण होने के चलते क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन को रेलवे स्टेशन एवं सड़क पर देखने में दिक्कत हो रही है।
वही दुकानों के क्रॉसिंग पर होने के चलते दुर्घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने फिलहाल तीन दुकानदारों गुलाब मीट शॉप के मोहम्मद गुलाब, विनय अंडे वाले और रवि कुमार की जूते सिलने की दुकान को तुरंत दुकान खाली करने को कहा, साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्होंने स्वयं दुकान खाली नहीं की तो वह बलपूर्वक उक्त दुकान तोड़ देंगे।
वही रेलवे के उक्त फरमान से दुकानदारों के हाथ पांव फूल गए, उन्होंने तुरंत ही मामले की जानकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान से बिष्ट और व्यापारी नेता संजय जोशी को दी, मौके पर पहुंचे दोनों पदाधिकारियों की रेलवे के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। व्यापारी नेताओं का स्पष्ट कहना था कि पूर्व में ही रेलवे विभाग क्रॉसिंग के समीप अपनी भूमि ले चुका है, के बावजूद बार-बार दुकानें तोड़ने का फरमान व्यापारियों का उत्पीड़न करना दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि रेलवे द्वारा इसी प्रकार व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे, लगभग 1 घंटे तक गहमागहमी के बाद रेल विभाग के अधिकारियों का दल बिना कोई कार्रवाई किए बैरंग लौट गया।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात