हल्दुचौड़: लालबहादुर शास्त्री के उपसचिव ने सचिव पर किया जानलेवा हमला,….मुकदमा दर्ज
लालकुआं। हल्दुचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उप सचिव के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है, उपसचिव पर महाविद्यालय के सचिव पर केंची से हमला करने का आरोप है।
सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के उप सचिव देवेंद्र नैनवाल ने सचिव महेश बिष्ट पर कैची से हमला कर दिया, जिसके बाद साथी छात्रों द्वारा महेश का हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उपचार किया गया। इधर देर रात महेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उपसचिव देवेंद्र नैनवाल के खिलाफ धारा 352, 324, 504,506 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की महाविद्यालय में होने वाले वार्षिकोत्सव को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों में विवाद हुवा, जिसने अराजकता का रूप ले लिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार