हल्द्वानी: यहां रिसोर्ट में हुए हत्याकांड का खुलासा, सहकर्मी ने किया था मर्डर

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सेन्ट रिजॉर्ट रिसोर्ट में हुए हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है, और मामले में मृतक के एक साथी को ही गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि 3 अगस्त को रिसोर्ट के किचन में काम करने वाले कर्मचारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि, 3 अगस्त थाना कालाढूंगी में सूचना प्राप्त हुई कि बेलपड़ाव क्षेत्र अंतर्गत बक्सेन्ट रिसोर्ट पवलगढ़ बैलपड़ाव में 54 वर्षीय गिरीश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र दिनेश चन्द्र त्रिपाठी निवासी पवलगढ़ बैलपड़ाव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है जिस पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: बरसात से पहले भूमि कटाव रोकने की तैयारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

गठित पुलिस टीम को उक्त हत्याकांड के संबंध में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त को “होटल कर्मी राजेन्द्र डोबाल, सुरेश सनवाल, पुष्कर धामी व मृतक गिरिश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा छोटी छोटी बातो को लेकर परेशान करने व लड़ाई झगड़ा करते हुए मारने को आने सम्बन्धी बातो से परेशान करते थे।

बुधबार को रिसोर्ट परिसर में राजेन्द्र डोभाल एवं मृतक गिरीश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा मोबाइल मांगने के दौरान मोबाइल रिचार्ज को लेकर उक्त दोनो द्वारा स्वयं से पुनः लड़ाई- झगड़ा कर मारने को आने की बातो से क्षुब्ध होकर दोनो व्यक्तियो को जान से मारने का इरादा बनाया गया।
राजेन्द्र डोबाल के दुबला-पतला होने के फलस्वरुप पहले मृतक गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को मारने का मन बनाकर मृतक गिरीश चंद्र त्रिपाठी को गार्ड रुम से सोने के बहाने ड्राईवर रुम ले जाकर, मृतक के लिए बीडी लाने हेतु बाहर जाना कहकर बक्सेन्ट रिसोर्ट के किचन में जाकर एक स्टील का एवं एक लोहे का चाकू पेट में छुपाकर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: बरसात से पहले भूमि कटाव रोकने की तैयारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

व बीड़ी जलाने के बहाने मृतक के पास गया इसके पश्चात दोनो चाकूओ को तकिये के नीचे छुपाकर रख लिए। मृतक गिरीश चंद्र त्रिपाठी के सोने के 5 मिनट के पश्चात अभियुक्त द्वारा अपने बायें हाथ में तकिया व दाहिने हाथ में चाकू लेकर बाएं हाथ में रखे तकिये से मृतक का मुंह दबाकर दाहिने तरफ करवट में लेटे मृतक के पेट व पीठ पर लगातार कई वार किए गए जिससे मृतक गिरीश चंद त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: बरसात से पहले भूमि कटाव रोकने की तैयारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

उपरोक्त सनसनीखेज हत्याकांड का अनावरण आज हरवंशसिंह,एस.पी. सिटी हल्द्वानी द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से किया गया।

पुलिस टीम में–
1-थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिंह नेगी
2-उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह बिष्ट (चौकी प्रभारी बैलपड़ाव)
3-उ0नि0 विजय कुमार (चौकी प्रभारी कोटाबाग)
4-उ0नि0 गगनदीप सिंह
5-कानि0 544 नापु0 गगनदीप सिंह
6-कानि0 286 नापु0 नसीम अहमद
7-कानि0 477 वीरेन्द्र रौतेला
8-कानि0 452 नापु0 रविन्द्र सिंह
9—कानि0 226 नापु0 लेखराज सिंह
10-कानि0 466 नापु0 मिथुन कुमार
11-कानि0 368 नापु0 जसवीर सिंह
12- कानि0 413 नापु0 अमरेन्द्र सिंह