हल्द्वानी: होमगार्ड के जवान की बरसाती नहर में बहने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। बहुद्देश्यीय भवन हल्द्वानी स्थित एसएसपी कार्यालय में तैनात होमगार्ड के जवान महेश पलडिया की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। महेश पलड़िया भोरशा, थाना भीमताल क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो कि कल रात करीब 8:00 बजे अपने घर की तरफ जा रहे थे, अचानक बरसात अधिक होने के चलते नाला अपने उफान पर था, वह पैदल अपने घर जा रहे थे, होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया नाले के बहाव में नीचे की तरफ चले गए।
देर रात स्थानीय लोगों ने भी उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। लेकिन आज सुबह 9:00 बजे उनका शव नाले की तरफ मिला है, वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने जवान महेश पलड़िया के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, मृतक महेश पलड़िया आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहे हैं, क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं परिजनों को हरसंभव मदद देने के, साथ ही आपदा मद से सहायता करवाने का भी भरोसा दिलाया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार