लालकुआं: यहां मार्निंग वॉक पर निकले युवक पर गुलदार का हमला
लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र के गौलापार में सुंदरपुर रैकवाल गांव के मानपुर में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए गांव के युवक पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।
ग्राम प्रधान नीरज रैकवाल ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी भी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में एक बार फिर वन्य जीवों की दहशत फैल गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!