लालकुआं : यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता
लालकुआं। देर शाम 7:59 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकले हालांकि यह झटका पिछले दिनों आए भूकंप से काफी कम था लेकिन लोगों को भूकंप का एहसास पूरी तरह हो गया। उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती। प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है।
ऋषिकेश में भी आज शाम 4:25 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इससे पहले नौ नवंबर को भूकंप के झटके उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए थे। प्रदेश में तड़के दो बार भूकंप आया था। रात करीब दो बजे के बाद सुबह 6.27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का पहला केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। दूसरा केंद्र पिथौरागढ़ रहा, जिसकी तीव्रता 4.3 थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार