लालकुआं: पुलिस ने बिंदुखत्ता में अवैध कच्ची शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार….
लालकुआं। कोतवाली पुलिस द्वारा नशे एवं अवैध शराब के विरूद्द चलाए गए अभियान के तहत बिन्दुखत्ता क्षेत्र में गस्त के दौरान एक व्यक्ति को अचानक भागते हुए देखा तो पीछा करने पर उसे दबोच लिया जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब के पाउच बरामद हुए, पूछताछ के बाद पुलिस ने अभियुक्त हीरा सिंह पुत्र मोती सिंह निवासी खुरियाखत्ता न0 8 बिन्दुखत्ता से 52 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

वही मनोज मेहरा पुत्र हीरा सिंह निवासी खुरियाखत्ता न0 8, को देवी मदिंर से पहले गौला की तरफ जाने वाले मार्ग पर 45 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर दोनो के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में 13 नवंबर से सजेगा गढ़-कुमाऊं की संस्कृति का महाकुंभ, तीन दिन गूंजेंगे लोकगीत और लोकनृत्य
लालकुआं: कोतवाल के खिलाफ चेयरमैन लोटनी का मोर्चा, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे; वार्ता विफल, सफाई बंद करने का ऐलान