लालकुआं : दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए घर से निकले छात्र का सुबह इस हालत में मिला शव
लालकुआं। दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए घर से निकले स्नातक के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पूरी रात अग्निशमन विभाग के कार्यालय के पास सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।
बिंदुखत्ता के सुभाषनगर निवासी नीरज मेहरा (23) बीएससी का छात्र था। मृतक के बड़े भाई कमल मेहरा ने बताया कि सोमवार को उसका जन्मदिन था। घर में परिजनों के साथ केक काटने के बाद शाम 7:30 बजे वह दोस्तों के साथ पार्टी की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसका फोन मिलाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे जब उन्होंने नीरज के नंबर पर फोन किया तो हल्द्वानी के मेडिकल चौकी में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और नीरज के साथ सड़क हादसा होने की सूचना दी। परिवार वाले तत्काल हल्द्वानी पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि नीरज का शव मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे अग्निशम विभाग कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे पड़ा था। नीरज की मौत से उसके पिता हर सिंह मेहरा और मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार