सांसद अजय भट्ट ने की बड़ी पहल, बिंदुखत्ता में सांसद निधि से बनेगा नया पुलिया, ग्रामीणों की 25 साल पुरानी मांग पूरी
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों से लंबित मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। शिवपुरी शीशम भुजिया नंबर-6 के लोग करीब 25 साल से जर्जर लकड़ी के पुलिया के सहारे आवाजाही कर रहे थे। अब यहां जल्द ही पक्के पुलिया का निर्माण होगा।
मंगलवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसी दौरान ग्रामीणों ने जर्जर पुलिया का मुद्दा उठाया। मौके पर ही खाती ने सांसद अजय भट्ट से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और पुलिया की स्थिति दिखाई।
स्थिति को देखते हुए सांसद अजय भट्ट ने तत्काल सांसद निधि से पुलिया निर्माण की घोषणा करते हुए राशि स्वीकृत कर दी। इस त्वरित फैसले से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट और उनके प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार