नैनीताल: यहां पहाड़ी से कार के ऊपर गिरा बोल्डर पत्थर, एक की मौत, 3 घायल
नैनीताल। भवाली- अल्मोड़ा मार्ग पर चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा कार में 4 लोग सवार थे जिनमें एक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार आज शनिवार को समय करीब 12:30 बजे कैंची धाम से खैरना अल्मोड़ा की ओर से लगभग 2 km आगे एक स्विफ्ट कार UP-21CU-7632 जिसमे चार व्यक्ति सवार थे। पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर चलती कार के ऊपर गिरा जिससे कार पिचक गयी। उसमें सवार 01 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलने पर खैरना चौकी व भवाली थाने से पुलिस बल मौके पर पहुँचकर घायलों को नजदीकी CHC खैरना पहुचाया। जिनका उपचार किया जा रहा है।
मृतक – जतिन दिवाकर निवासी मुरादाबाद
घायल – प्रवीन चौधरी ,अभय ,अक्षय निवासीगण मुरादाबाद

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार