नैनीताल: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद,…DM ने जारी किया आदेश
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ के मद्देनजर जनपद नैनीताल में 14 अगस्त 2026 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 अगस्त (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार भारी वर्षा के कारण नदियों, नालों एवं गधेरों में तेज जल प्रवाह होने तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान एवं विद्यालय, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, इस आदेश के दायरे में नहीं होंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश का उल्लंघन होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला प्रशासन ने मौसम की संवेदनशील परिस्थितियों में आमजन से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में आवागमन से बचने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल इस जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम! 14 से 17 अगस्त तक रहेगा बारिश का दौर, इन 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
ताइक्वांडो छात्रा से रिश्वत मांगने के आरोप पर सरकार का स्पष्टीकरण, कहा- निजी प्रतियोगिता के खर्च को गलत तरीके से पेश किया गया
आज का राशिफल (13 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!