नैनीताल: कुमाऊं कमिश्नर ने सरकारी दफ्तरों में मारा छापा, गायब मिले कर्मचारी
नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी कार्यालय की पार्किंग में जमा पर्ची में अनियमितता पाए जाने पर पार्किंग स्वामी को नोटिस देने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई नहीं होने पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी को नियमित साफ सफाई के साथ ही डस्टबिन भी रखने के निर्देश दिए। दीपक रावत ने कहा कि साफ-सफाई की नियमित मानिटरिंग भी अधिकारियों द्वारा की जाए।
उपजिलाधिकारी कार्यालय में 143 प्रकरणों में दिनांक रहित आवेदन एवं लंबित आवेदनों के प्रकरणों की जानकारी नहीं देने पर तहसीलदार एवं आरए संजय तिवारी का स्पष्टीकरण तलब किया। दोनों कार्यालय में रात्रि गार्ड की संख्या में कम होने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि शीघ्र गार्डों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा इन कार्यालयों में आमजनमास के कार्य किए जाते है काफी संवेदनशील अभिलेख कार्यालय में रहते है। दीपक रावत ने शीघ्र इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण