नैनीताल: यहां देर रात गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ की दर्दनाक मौत, दो घायल

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले में बेतालघाट विकासखंड स्थित ऊंचाकोट क्षेत्र में सोमवार की देर रात पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में सात नेपाली श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। ये सभी बेतालघाट में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।

पुलिस के अनुसार चालक के साथ नौ मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर रात करीब साढ़े दस बजे रामनगर के लिए रवाना हुए। नेपाली श्रमिकों को रामनगर से नेपाल जाना था। वाहन गांव से कुछ ही आगे बढ़ा था कि चालक ओड़ा बास्कोट गांव (नैनीताल) निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र हरीश राम संतुलन खो बैठा। रोड संकरी होने की वजह से गाड़ी करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC ने कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम किया जारी, देखिए...

वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस व प्रशासन को भी सूचना दी गई। बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद और राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार भी टीम लेकर रवाना हुए। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हादसे में चालक ओड़ा बास्कोट गांव (नैनीताल) निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र हरीश राम व नेपाल मूल के श्रमिक 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 साल का विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शांति चौधरी और छोटू चौधरी उर्फ जनक घायल हैं। शवों को खाई से सड़क तक लाने में करीब दो घंटे लग गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

पुलिस व ग्रामीणों के साथ बाद में एसडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला। गंभीर घायल दो श्रमिकों को सबसे पहले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट भिजवाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। सभी श्रमिक ठेकेदार के अंडर कार्य कर रहे थे।