नैनीताल: SSP ने किए कोतवालों के ट्रांसफर, ये बने लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक
नैनीताल। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विघ्न ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। इस क्रम में एसएसपी ने जिले के चार इंस्पेक्टर और एक एसएसआई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
- निरीक्षक श्री दिनेश फर्त्याल–पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक लालकुआं।
- निरीक्षक श्री डी०आर०वर्मा–प्रभारी निरीक्षक लालकुआं से प्रभारी निरीक्षक भवाली।
- निरीक्षक श्री हरपाल सिंह–प्रभारी निरीक्षक भवाली से प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल।
- निरीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सोलंकी–प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल से प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ।
- उ०नि०श्री जोगा सिंह– थाना रामनगर से प्रभारी चौकी ढेला।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!