नैनीताल: यहां जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट
नैनीताल। जिले के रामनगर से से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढेला रेज के पंजाबपुर गांव की कलावती उर्फ कला देवी (50) पुत्री ध्यान सिंह माता-पिता के साथ रहती थी। शनिवार दोपहर एक बजे वह गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी और घास लेने जंगल में गई थी। वहां बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ उसे करीब दो किलोमीटर तक जंगल में घसीटता ले गया। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ ने दहाड़ मारी तो महिलाएं घबरा गई और गांव आकर अन्य ग्रामीणों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने महिला के शव को खोजने के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया। काफी देर बाद महिला का शव जंगल में लहूलुहान हालत में मिला। महिला के सिर का कुछ हिस्सा बाघ खा चुका था। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि मृतक महिला दुर्गा देवी अकेली रहती थी,व लकड़ी व घास बेचकर गुजारा किया करती थी ,मृतक की एक लड़की बताई जा रही है। जिसकी शादी हो चुकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!