नैनीताल: यहां गेहूं कटवा रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, खेत में खून से लथपथ मिला शव
नैनीताल। जिले के रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मनोरथपुर बांसी टोला में बुधवार देर शाम अपने खेत में श्रमिकों से गेहूं कटवा रहे एक ग्रामीण पर अचानक एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. तो वहीं आबादी में बाघ की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय प्रमोद तिवारी बुधवार की शाम अपने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत में श्रमिकों से गेहूं कटाई कर रहे थे. इसी बीच अचानक खेत से एक बाघ उन पर हमला बोल दिया और घटनास्थल से काफी दूर तक बाघ ने उन्हें घसीटता हुआ ले गया. ग्रामीण की चीख पुकार के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां प्रमोद तिवारी का शव लहू लुहान हालत में पड़ा हुआ मिला।
घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी जताते हुए इस बाघ को पकड़कर गोली मारने की मांग की. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में उनके खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है यदि इस फसल को समय पर नहीं काटा गया तो फसल बर्बाद होने का भी खतरा बना हुआ है, लेकिन अब खेत में भी जाना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग करते हुए कहा कि यदि इस बाघ को नहीं पकड़ा गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर