भुमका गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाई द्वारा आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
नैनीताल जिले के ब्लॉक ओखलाकांड स्थित भुमका गांव में (आज) शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाई की ओर से आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) विनीता वर्मा, एएनएम श्रीमती नीता आर्य, रमेश चंद्र तिवारी फील्ड इन्वेस्टिगेटर(FI) ओखलकांडा (टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ) एवं आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता पर जोर:
शिविर में ग्रामीणों को AAM के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई और 52 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकीय टीम ने बीपी, शुगर और अन्य स्वास्थ्य जांच की।
जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां:
जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही, ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने का संदेश दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!