श्री हंस प्रेम योग आश्रम बिंदुखत्ता में शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। श्री हंस प्रेम योग आश्रम, संजय नगर बिंदुखत्ता में महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगम के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया, हवन-अनुष्ठान संपन्न हुआ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

बिंदेश्वर महादेव मंदिर में सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। आश्रम द्वारा संगम से लाए गए पवित्र जल की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसके बाद हवन-अनुष्ठान हुआ और विशाल सद्भावना सत्संग सम्मेलन आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ आईएएस आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, 1 अप्रैल से संभालेंगे पदभार

सत्संग में मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने भगवान शिव के अलंकारों का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि शिव का प्रत्येक अलंकार—गंगा, चंद्रमा, भस्म, बाघंबरी और त्रिशूल—जीवन की वास्तविकता का बोध कराता है। उन्होंने बताया कि शिव के मस्तक पर स्थित चंद्रमा और जटाओं में प्रवाहित गंगा शीतलता एवं पवित्रता के प्रतीक हैं, वहीं उनका वाहन नंदी परिश्रम, बाघंबरी साहस और भस्म संसार की नश्वरता का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुलिस ने 4 स्पा सेंटरों पर मारा छापा, अनियमितताओं पर 40,000 रुपये का जुर्माना

इस अवसर पर महात्मा प्रचारिका बाई सुमीता, बाई करुणा, बाई आभा, बाई मातंगी, साध्वी सुमन बहन, मीना बहन, महात्मा आलोकानंद जी और महात्मा मानसानंद जी ने भी शिव तत्व पर विस्तार से व्याख्यान दिया।

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र दुर्गापाल, प्रमोद कॉलोनी, कुंदन मेहता, राजेंद्र सिंह चौहान, हुकम सिंह कुंवर, श्याम सिंह नेगी, भास्कर भट्ट, लाखन सिंह मेहता, मोहित गोस्वामी, भुवन चंद्र भट्ट, भगवान दास वर्मा, सुशील भट्ट, कन्हैया सिंह, देवेंद्र भंडारी, धीरज भट्ट, भोला दत्त कफलटिया, हरीश भट्ट, जीवन गोस्वामी, दिगंबर फुलोरिया, दया किशन दुम्का, शेखर दुम्का, स्वामीनाथ पंडित, नंदन सिंह, दिवाकर उप्रेती, गणेश दत्त उप्रेती, श्वेता शर्मा, मनीष गुप्ता, गोविंदी देवी, नंदी उप्रेती, मधु अग्रवाल, माला सिंह, के के नयाल, रमेश चंद्रा सुयाल, शिवदत्त सुयाल समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला, इस दिन रहेगा राजकीय अवकाश घोषित

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी अजय उप्रेती ने किया। शिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।