उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथि का हुआ एलान, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड ने साल 2023 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की Data sheet जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी।
हाईस्कूल की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी, जो 5 अप्रैल तक चलेगी। इसी तरह इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी। साथ ही 1 से 28 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। परीक्षा का मूल्यांकन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा।
उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड आरके कुंवर की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। निदेशक की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया। निदेशक कुंवर ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 127320 व इंटर में 132110 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
जो उम्मीदवार इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने जा रहे है वह UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं।



खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज