उत्तराखंड : यहां बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के अंतर्गत कर विभाग ने विजेताओं को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें 👉

रामनगर। यहां राज्य कर विभाग के कार्यालय में उत्तराखंड सरकार की और से बिल लाओ और इनाम पाओ योजना के तहत सोमवार को विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विजेताओं को मोबाइल व स्मार्टवॉच और एयर बैग्स जैसे आकर्षण उपहार दिए गए। इस योजना के तहत नवंबर में खरीदारी कर जीएसटी बिल को राज्य कर विभाग के बीएलआईपी एप पर अपलोड करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश

इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार ने सभी लोगों से अपील की कि सामान की खरीदारी के बाद जीएसटी बिल जरूर ले और बिल को राज्य कर विभाग के बीएलआईपी एप पर डाउनलोड कर अधिक से अधिक संख्या में बिल डालने वालों को विभाग की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर पुरस्कार प्राप्त करते हुए उपभोक्ताओं ने सरकार की इस योजना की सराहना की और अधिक से अधिक जीएसटी बिल को ऐप पर अपलोड करने एवं सोशल मीडिया से योजनाओं का प्रचार करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर संजीव सोलंकी, डिप्टी कमिश्नर रोशनलाल, अभय पांडे, प्रेम प्रकाश शुक्ला, धर्मेंद्र राज, विजय कुमार, वीर सिंह, योगेश मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर मानवेंद्र सिंह, अनंत, रजनीश, राजेश सिंह, राज्य कर अधिकारी सुरेंद्र सिंह, शिवपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad