नैनीताल की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना चौहान ने संभाला कार्यभार
नैनीताल जिले की नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट नैनीताल में कार्यभार ग्रहण किया।आईएएस वंदना सिंह चौहान नैनीताल से पहले रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भी जिलाधिकारी का पद संभाल चुकी हैं। वहीं वो पिथौरागढ़ की पहली महिला मुख्या विकास अधिकारी भी थी। साल 1957 से 2023 तक 47 आईएएस अधिकारी नैनीताल के डीएम रहे हैं। वंदना सिंह ने 48वें डीएम के रूप में कार्यभार संभाला है। वह नैनीताल जिले की 5वीं महिला जिलाधिकारी बनी हैं।
नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने पर्यटन सीजन को लेकर बैठक की जाएगी। नैनीताल कार्य में चल रहे सौंदर्यीकरण के काम को जारी रखा जाएगा।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात