उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौके पर हुई मौत
रुद्रप्रयाग। जिले में आज बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया यहां गुप्तकाशी क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में जा गिरी इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों शव खाई से बाहर निकाले। दोनों युवक श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मृतकों के शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पलिस के सार्ट किया गया।
मृतकों की पहचान जयदीप सिंह रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत उम्र 26 वर्ष और रोहित रावत पुत्र स्वर्गीय राम सिंह रावत उम्र 25 वर्ष निवासीगण श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। इधर पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचित करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना