लालकुआं: एक सप्ताह पूर्व लापता बिंदुखत्ता के ग्रामीण का शव जंगल में मिला, गला रेतकर की गई हत्या
लालकुआं। नगला में मिला बिंदुखत्ता से लापता ग्रामीण का शव, गला रेतकर की गई थी हत्या। आरोपी भी गिरफ्तार। मृतक सिडकुल के टाटा मोटर्स में नौकरी करता था।
बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती उम्र 42 वर्ष गत 28 नवंबर को अपनी स्कूटी संख्या यूके04एक्स3387 से टाटा मोटर्स कम्पनी मे ड्यूटी में गया था। लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा है। परिजनों द्वारा पंतनगर कोतवाली में ग्रामीण की गुमसुदगी दर्ज कराई। उसी दिन से ग्रामीण व कोतवाली पुलिस ग्रामीण की ढूंढखोज कर रहे थे बुधवार को नरेंद्र का शव नगला बाईपास के पास जंगल में बरामद किया गया। जिसकी गला रेट कर हत्या की गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि बिंदुखत्ता से लापता ग्रामीण का शव पुलिस द्वारा पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर पंतनगर बाईपास के पास झाड़ियां से बरामद कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा लूटपाट करते हुए ग्रामीण का मोबाइल और स्कूटी लूट ली, तथा उसकी हत्या करके शव झाड़ियां में फेंक दिया था। पुलिस ने रुद्रपुर से आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसकी स्कूटी भी बरामद कर ली है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज