उधमसिंह नगर: पंतनगर विवि में पीएचडी छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR”
उधमसिंह नगर। जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर के अंतर्राष्ट्रीय अतिथि गृह में ठहरीं तीन पीएचडी स्कॉलर छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और फोटो खींचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह करतूत एक स्थानीय युवक ने अतिथि गृह के बाथरूम की खिड़की से अपने मोबाइल फोन से की थी। आरोप है कि उस समय पुलिस व अन्य अधिकारियों ने दबाव बनाकर मामला वहीं दबाकर युवक को छोड़ दिया, लेकिन मानसिक अवसाद से गुजरने के बाद इन छात्राओं ने थाना प्रभारी कैंट, देहरादून को शिकायती पत्र दिया, जिसके बाद थाना पंतनगर पुलिस ने अब जाकर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विश्वविद्यालय से जुड़ीं इन तीन छात्राओं ने शिकायती पत्र में बताया कि देहरादून से पंतनगर विवि में शोध करने भेजा गया था। जहां पंतनगर विवि के अंतर्राष्ट्रीय अतिथि गृह में उन्हें कमरे आवंटित किए गए थे। 3 जनवरी की शाम 6 बजे जब ये तीनों युवतियां कमरे से अटैच बाथरूम में बारी-बारी से गईं तो एक युवती ने स्नान करने के दौरान देखा कि एक युवक उनका वीडियो बना रहा है और फोटो खींच रहा है। शोर मचाने पर जब सभी लोग बाहर निकले तो एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया।
प्रारंभिक पड़ताल में अतिथि गृह के समीप रहने वाले एक युवक से पूछताछ की गई। गुरुदत्त नाम के इस युवक ने पुलिस से पूछताछ के दौरान इस तरह की वीडियो बनाने और फोटो खींचने पर पश्चाताप जताया। आरोप है कि पुलिस व अन्य अधिकारियों ने समझौता करा दिया। इन पीड़ित छात्राओं के अनुसार, वे घटना के बाद से मानसिक अवसाद से गुजर रहीं कि उनका वीडियो भी वायरल नहीं हो और आरोपी युवक के खिलाफ भी कार्रवाई हो। आखिरकार इसका निर्णय लेते हुए देहरादून पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा, जिसके आधार पर अब पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है। उन अधिकारियों के खिलाफ भी जांच कराई जाएगी, जिन पर बाहरी शोधकर्ताओं को भयभीत कर माफीनामा लिखाने का आरोप लगाया गया है। प्रकरण को लेकर विवेचक नियुक्त कर दिया है। जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएंगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!