Uttarakhand: यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर और ट्रक की टक्कर,….दो की मौत
किच्छा। उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां किच्छा के पिपलिया मोड़ पर फॉर्च्यूनर और तेज रफ्तार ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जहानाबाद पीलीभीत की नगर पालिका चेयरमैन ममता गुप्ता का पुत्र शिव गुप्ता अपने दो साथी आसिफ और शिवा गुप्ता के साथ मध्यरात्रि किच्छा से पीलीभीत की ओर जा रहे थे। इस दौरान किच्छा कोतवाली अंतर्गत कलकत्ता फार्म के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार संख्या यू के 03 बी 2626 तेज गति में ट्रक से टकरा गई। कार में सवार तीन लोगों में से नवाबगंज बरेली निवासी आसिफ और जहानाबाद पीलीभीत निवासी शिव गुप्ता पुत्र दुर्गाचरण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि शिवा गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता बंगाली निवासी नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया है।
सूचना के बाद किच्छा कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और भीषण कोहरे में बचाव अभियान शुरू कराया। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच कर ट्रक की तलाश की जा रही है और परिजनों की शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद