उधम सिंह नगर: यहां युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी, डाम में गिरने से हो गई मौत
किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के अंतर्गत धौराडाम के किनारे एक युवक को सेल्फी लेना भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह डाम में डूब गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को डैम से निकाल कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद इमरान निवासी बंडिया अपने दोस्त के साथ धौराडाम में घूमने गया हुआ था। इस दौरान वह डैम के पास सेल्फी खीच रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह डैम में जा गिरा आनन फानन में दोस्त ने परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
एक घंटे के बाद युवक का डेम से शव बाहर निकाला गया। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!