उधमसिंह नगर: यहां तेज रफ्तार का हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर
उधमसिंह नगर। जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास हुआ, जहां कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि देर रात कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और दो घायल हुए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान शाहरुख, आमिर और खालिद के रूप में हुई है, जो चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर के निवासी थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित