उधमसिंह नगर: यहां विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 4000 की रिश्वत लेते दरोगा को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
उधमसिंह नगर। जिले के केलाखेड़ा थाने में तैनात दरोगा मोहन बोरा को विजलेंस ने गिरफ्तार किया है। दरोगा को 4000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि फरियादी से मांगी रिश्वत थी। जिसके बाद हल्द्वानी से पहुंची विजलेंस की टीम ने मोहन बोरा को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसका अपने गांव गणेशपुर में मकान बन रहा है, जिसके लिये उसने अपने पड़ोसियों से लाईट ली हुयी थी जिस कारण बिजली विभाग के जे0ई0 द्वारा बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुये उसके विरुद्ध थाना कैलाखेड़ा में शिकायत दर्ज करायी गयी है। जिस पर कैलाखेड़ा थाने में तनौत उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा द्वारा मुकदमा न लिखने के एवज में 4000/- रूपये की माँग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था ।
उक्त शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 30-01-2024 को थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंहनगर में नियुक्त उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा को शिकायतकर्ता से 4000/- (चार हजार) की रिश्वत लेते हुये थाना कैलाखेड़ा के पास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेसन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर