Uttarakhand : सीएम धामी का खटीमा में रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब
खटीमा में आयोजित भाजपा की बाइक रैली (रोड शो) में उमड़ा जनसैलाब
युवाओं के उत्साह ने लगाई भाजपा की प्रचण्ड विजय पर मुहर
सीएम धामी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में रोड शो में शामिल हुए युवा।
धामी जिंदाबाद के नारों से गूंजा खटीमा
खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा नगर में सांसद प्रत्यासी अजय भट्ट के समर्थन में रोड शो निकाला। सैकड़ों की संख्या में रोड शो में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो में सीएम धामी ने नगर की जनता का अभिवादन किया,वही नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सीएम का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।


रोड शो खटीमा के लोहियाहेड रोड से होते हुए टनकपुर रोड, मुख्य चौक ,सितारगंज रोड होते हुए निकाला गया।वही रोड शो के रूप में ही सीएम धामी खटीमा से चटिया फार्म को रवाना हुए। जहां पर जनसभा में सीएम प्रतिभाग करेंगे।उसके उपरांत सीएम का खटीमा से लगी पीलीभीत लोकसभा के विभिन्न इलाकों में पार्टी के प्रचार का कार्यक्रम है।फिलहाल सीएम के रोड शो में स्थानीय युवाओं की खासा भीड़ देखी गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई