उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत, तीन घायल
उत्तरकाशी जिले में जखोल-फिताड़ी मोटरमार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, विकासखंड मोरी के जखोल फिताड़ी मोटरमार्ग पर शनिवार अपराह्न करीब ढाई बजे एक यूटिलिटी वाहन जखोल से सामान व सवारियां लेकर फिताड़ी जा रहा था, जो कि धारा गांव से आगे खेड़ा घाटी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में फिताड़ी निवासी वीरपाल(46) की मौके पर मौत हो गयी। जबकि गंभीर घायल वन आरक्षी महादेव चौहान (21) निवासी ग्राम कफनौल ने सीएचसी मोरी लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
वहीं, देवीलाल (28) व राजू (37) निवासी ग्राम जखोल और सूरत सिंह (48) निवासी रेक्चा घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त